योगी बाबा क्विज क्लब द्वारा आयोजित प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों को सांसद सिग्रीवाल ने किया पुरस्कृत👉20 वर्षों से युवाओं का भविष्य संवारने का काम कर रहा है योगी बाबा क्विज क्लब-सिग्रीवाल
जलालपुर(सारण).योगी बाबा क्विज क्लब पिछले 20 वर्षों से युवाओं का भविष्य संवारने तथा समाज निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा है।उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर के मंगोलापुर मठिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण समारोह में कहीं।वे योगी बाबा क्विज क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा उन्नयन प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर रहे थे ।उन्होंने कहा कि क्विज के माध्यम से गांव के बच्चों को प्रतियोगी बनाना तथा उन्हें नौकरी पाने के योग्य बना सफलता दिलाना वाकई काबिले तारीफ कार्य है।इसके लिए उन्होंने इसमें लगे युवाओं की सराहना की।उन्होंने कहा कि अब इस क्विज क्लब की चर्चा पूरे बिहार में हो रही है।इसके माध्यम से दर्जनों युवाओं कौ नौकरी मिली है।उन्होंने पिछले दो वर्षो मे क्विज क्लब के माध्यम से नौकरी पाये पवन तिवारी, राजन गुप्ता राकेश कुमार, आकाश तिवारी बिट्टू सिंह,सहित एक दर्जन युवाओं कोअंगवस्त्र से सम्मानित किया।उपस्थित युवाओं से कहा कि क्विज एक मानसिक व्यायाम है ।इसके माध्यम से युवानिरंतर अभ्यास से अध्ययन मे गति पाते हैं। उन्होंने कहा कि निरंतर अभ्यास सफलता की कुंजी है।उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही कई योजनाओं के बारे में भी विस्तार सेजानकारी दी।
इसके पहले कार्यक्रम मे स्वागत स्वागत भाषण ग्रामीण डाक संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश्वर कुंवर ने किया। उन्होंने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा किआज पहले का नन्हा पौधा वटवृक्ष बन चुका है ।आज सैकड़ों बच्चे इससे लाभान्वित हो रहे हैं ।
इसके पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन माननीय सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, भाजपा के बरीय नेता हेमनारायण सिंह , भाजपा के युवा नेताराणा प्रताप सिंह उर्फ सिंह उर्फ डबल्यू सिंह जेपी सेनानी ललन देव तिवारी प्राथमिक शिक्षक संघ के राजेश तिवारी , शिक्षक नेता मोहम्मद इशराफिव,मुखिया राजेश मिश्रा गायक संगीतकार व लेखक विजेन्द्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में चिकित्सा वैज्ञानिक मुकेश पांडेय की स्मृति मे 10वीं की टॉपर सुहानी कुमारी को मुकेश पांडे स्मृति पुरस्कार से सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सम्मानित किया । उन्होंने 11वीं 12वीं की टॉपर राहुल कुमार छात्राओं की टॉपर आरती कुमारी नौवीं के टॉपर विशाल कुमार ,10वीं के टॉपर रश्मि कुमारी ,आठवीं के टॉपर रूपेश कुमार यादव आठवीं की छात्राओ की टॉपर अनुष्का कुमारी ,सातवीं के टॉपर पूजा कुमारी ,सातवीं के ही छात्रों के टॉपर सुशांत कुमार छठी के छात्राओं की टॉपर रिचा कुमारी छात्रों के टॉपर सचिन कुमार तथा पांचवी तथा चौथी के अनुष्का कुमारी तथा मुन्ना कुमार को उन्होंने ट्रॉफी डिक्शनरी से सम्मानित किया ।योगी बाबा क्लब के पैनल टीम द्वारा चयनित प्रखंड के 6 बेस्ट टीचर ज्योति आर्या, मनिंद्र कुमार पांडेय श्याम तिवारी, अलाउद्दीन अंसारी ,रेणु कुमारी जयंती राय को सांसद सिग्रीवाल ने अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया ।20 से अधिक अवकाश प्राप्त शिक्षकों को भी सांसद सिग्रीवाल ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में राम जानकी संगीत महाविद्यालय के प्राचार्य विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में पूजा ,राजश्री तथा अन्य ने स्वागत गीत ,सरस्वती वंदना, स्वच्छता गीत तथ दहेज पर आधारित गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश्वर पांडेय पवन तिवारी ने किया।कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक राम नारायण तिवारी पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ललन महतो सारन जिला पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष विद्याभूषण श्रीवास्तव ,महासचिव जाकिर अली ,पत्रकार राजू जयसवाल अखिल भारतीय पत्रकार संघ के मनोज सिंह मनोज तिवारी पंचदेव सिंह धीरज तिवारी
निर्मला पाठक ,सुधा देवी ,अमृता कुमारी, बंदना कुमारी ,चंद्रशेखर पांडेय ,अविनाश तिवारी धीरज तिवारी ,राजेश कुमार सिंह जयप्रकाश तिवारी सीमा देवी प्रधानाध्यापक उमेश कुमार सिंह रामजी तिवारी विद्यार्थी ,बसन्त प्रसाद,दिलीप कुमार सिंह सुरेंद्र राम जलेश्वर पंडित ,सुरेंद्र नाथ मिश्रा अभिषेक मिश्रा शंकर मिश्र सांढोले नीतीश पांडे गैलेक्सी विद्यालय के अशोक तिवारी,सूजीत दूबे, राकेश कुमार,राजन गुप्ता मुखिया प्रतिनिधि बालाजी ऑफ रंजीत पासवान सहित कई अन्य भी उपस्थित थे।




Recent Comments