सारण :धारदार हथियार से काट कर युवक की हत्या
बनियापुर (सारण)
बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता गांव में बीती रात गांव के कुछ युवकों ने धारदार हथियार से काट कर युवक की हत्या कर दी है। जिसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। तथा युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी है।
जिस घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्थानीय निवासी 20 वर्षीय प्रभू राम
अपने घर के बगल में मशीन की सुरक्षा के लिए घर से बाहर सोया हुआ था कि कुछ अज्ञात युवकों ने वहां पहुंच कर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। तथा घटना के बाद आरोपियों के पैर की आवाज पर परिजन जब-तक जग पते की सभी आरोपी अंधेरे में निकल गए। बताया जाता है कि पूर्व में एक स्थानीय महिला के नजायज चाल चलन को लेकर उक्त युवक ने विरोध किया था। जिसकी पंचायत भी स्थानीय स्तर पर हुई थी। जिस पंचायत में इस युवक के साथ वाद विवाद भी हुआ था। जिसमें युवक के परिजनों का आरोप है कि इस युवक की हत्या इसी विवाद के कारण हुई है। घटना के बाद मृतक की पत्नी संगीता देवी ने स्थानीय निवासी संतोष राम और उसकी पत्नी सीमा देवी को आरोपित की है। जिस घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस इस घटना को लेकर स्थानीय गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। घटना के बाद पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया है। तथा पुलिस अब घटना के सही कारणों की तलाश में लगी हुई है।