सारण :मशरक मे पुलिस को मिली कामयाबी ,शराब की बड़ी खेप बरामद 
——-
रोहित कश्यप की रिपोर्ट  
——
मशरक(सारण): 
गुप्त सूचना के आधार पर मढौरा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गत शुक्रवार को देर रात्रि पहर में बहरौली बाजार के पास एक ट्रक सहित भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। ट्रक चालक अंधेरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। एएसपी श्रीसिंह ने मशरक थाना पर पत्रकारों से कहा कि गुप्त सूचना पर मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली बाजार के पास पुलिस ने एक ट्रक रेड कलर का डीसीएम एचआर56ए 7698 को जप्त कर लिया जिसमें चेक सर्फ के बोरा से ढका हुआ भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया।
 जिसकी तलाशी ली गई तो उसमें अंग्रेजी शराब जिसमें बीयर हवाई 5000 एक सौ उन्नीस कार्टून 258दर्जन, सिंगनेचर 8कार्टून 96 बोतल 750 एम एल का, मैच डोयल न0-वन 43कार्टून 750एमएल का 516 बोतल, पार्टी स्पेशल-48 कार्टून 2304 पीस के अलावे डिटर्जेंट पाउडर सर्फ 850 बोरा बरामद हुआ। ए एसपी श्रीसिंह ने कहा कि एस आई टी का गठन किया गया है जो टीम हरियाणा जायेगी जहां जांच करेगी। उक्त ट्रक के केबिन से एक आधार कार्ड तथा ड्राइवरी लाइसेंस मिला है। साथ ही लोकल संलिप्ता होने के हर बिन्दु पर जांच की जा रही है।
# मढौरा के एएसपी अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व में मशरक पुलिस इंस्पेक्टर दिनेश पासवान, मढौरा के पुलिस इंस्पेक्टर जय प्रताप पंडित, मशरक के थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान, अवर निरीक्षक सतीस कुमार सिंह दल बल के साथ डीसीएम ट्रक जिस पर अंग्रेजी शराब लदा था, बरामद किया।