बेतिया – वाल्मीकि नगर- इंडो नेपाल बॉर्डर जहां नूतन वर्ष की शुरुआत नारायणी गंडकी माता की 44 महाआरती के साथ की गई
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा पश्चिमी चंपारण बिहार:– 
वाल्मीकि नगर- इंडो नेपाल बॉर्डर जहां नूतन वर्ष की शुरुआत नारायणी गंडकी माता की 44 महाआरती के साथ की गई। पवन पूर्णिमा के अवसर पर संगम तट वाल्मीकि  नगर में नारायणी गंडकी माता की 44वीं भव्य महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया गया| कार्यक्रम का श्रीगणेश मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजेश सिंह, विशिष्ट अतिथि राजद नेता रणकौशल प्रताप सिंह उर्फ़ गुड्डू सिंह, कुमारबाग डाइट के उप प्राचार्य अशोक कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय शायर डॉक्टर शकील मोइन, चर्चित अभिनेता एवं कार्यक्रम के संयोजक  डी. आनंद, बी. ई. ओ. किरण मिश्रा, परमार्थ संस्थान के सचिव राजेश यादव एयरटेल के वितरक देवेंद्र यादव एवं लेखक दिनेश मुखिया ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करके किया| संबोधन के क्रम में पूर्व मंत्री श्री राजेश सिंह ने कहा कि कडाके   की ठंड में भी श्रद्धालुओं की आस्था कम नहीं हुई है| वाल्मीकि महोत्सव का आयोजन हर वर्ष समयानुसार होना चाहिए| माघ मेला एवं नारायणी  गंडकी माता की महाआरती को राजकीय दर्जा दिलाने हेतु हम सतत प्रयत्नशील है| विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री रणकौशल ने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि वाल्मीकि नगर में इस कार्यक्रम के मासिक  आयोजन  से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है| इस वर्ष के अंत तक सरकार द्वारा वाल्मीकि नगर के विकास हेतु करोड़ों रुपए की योजनाएं प्रस्तावित हैं| हमारा प्रयास होगा कि उन भावी  योजनाओं में कालीघाट महाआरती स्थल का विकास और सौंदर्यीकरण भी शामिल कराया जाए| प्रो. ए. के मिश्रा ने बताया कि जहां विज्ञान खत्म होता है वहीं से अध्यात्म की शुरुआत होती है| सदानीरा, गंडकी, के पावन संगम तट पर  पर्यावरण संरक्षण हेतु आयोजित यह कार्यक्रम एक सुखद  पहल है | स्वरांजली सेवा संस्थान  ट्रस्ट के  के कलाकारों की मनभावन भक्तिमय  प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। 
नव वर्ष के मौके पर भारत नेपाल के आए हजारों पर्यटक सर्वधर्म समभाव पर आधारित कार्यक्रमों से लाभान्वित हुए| चर्चित कलाकार श्री  डी आनंद ने मधुर गीत संगीत द्वारा वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की प्राकृतिक सुंदरता को प्रस्तुत किया| परमार्थ संस्थान के सौजन्य से पूर्व मंत्री  राजेश सिंह, राजद नेता रणकौशल प्रताप सिंह, प्रो. अशोक कुमार मिश्रा, अभिनेता अमित कुमार मिश्रा, समाजसेवी व गायक संगीत आनंद, लेखक दिनेश मुखिया प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किरण मिश्रा आदि   नारायणी गंडकी सम्मान एवं अंगवस्त्रम से सम्मानित  किये गए।  एयरटेल के वितरक  देवेंद्र यादव द्वारा महाप्रसाद का वितरण किया गया| सशस्त्र सीमा बल 21 वी वाहिनी के  क्षेत्र संगठक अनिल  साहा एवं वाल्मीकि नगर थाना  अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे| मित्र देश नेपाल से आए पार्श्व गायक राम श्रेष्ठ, संगीतकार केदार पांडे की नेपाली व हिंदी भजनों पर बार-बार तालियां बजती रही |  ढोलक झाल मजीरा, एवं शंख की मधुर ध्वनि  के साथ नारायणी गंडकी माता की भव्य आरती 51 कुंडीय दीपों से की गई| मंच संचालन श्री डी आनंद  ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन रणकौशल प्रताप सिंह ने किया | इस मौके पर गायिका आशा साहू ,एकता चौधरी  कुमारी संगीता ,गायक कुंदन कुमार ,सोनू कुमार ,गायक गणेश, शर्मा, बुद्धिराम ,शिव चंद्र शर्मा, कामेश्वर श्रीवास्तव ,उदय नारायण विजय प्रकाश, अखिलेश शाह, देवेंद्र यादव ,राम नारायण प्रसाद, चंडीगढ़ से आई बाल गायिका अनुराधा, अंजलि आनंद ,स्वरांजलि , हिंदू युवा वाहिनी के लल्लू  सिंह, बैंक कर्मी संदीप मिश्रा उपेंद्र कुमार के नाम उल्लेखनीय है।