मढ़ौरा(सारण)।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में घूमने गए लोगों की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दिए जाने के विरोध में गुरुवार की संध्या मढ़ौरा नगर में युवाओं ने आक्रोश मार्च निकाला। आक्रोश मार्च निकाल कर जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना पर अपना आक्रोश व्यक्त किया वही आतंकवादी और आतंकवादी संगठन पर कठोर कार्रवाई ली मांग की। इस घटना में अपनी जान गवाने वाले हिंदू सैलानियों को विनम्र श्रद्धांजलि दी। आक्रोश मार्च बुधवार की शाम शहर के गढ़देवी चौक से युवाओं ने फुटबॉलर व कोच एक्स आर्मी प्रभाकर सिंह और रमाशंकर प्रसाद मिठू के नेतृत्व में निकाला। हाथ में बैनर और नारें लगाते मार्च मुख्य बाजार, पुरानी गोला होकर शहीद रामजीवन सिंह स्मारक पर पहुंची। जहां कैंडल जलाकर मृत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर मार्च को संपन्न किया। इस मौके पर प्रभाकर सिंह उर्फ मोनू सिंह, पूर्व उपमुख्य पार्षद ठाकुर अमर सिंह, दिलीप शर्मा, रंजीत कुमार, युवराज भास्कर समेत दर्जनों की संख्या में युवा और फुटबालर शामिल रहें।