कन्या निरीक्षण के दौरान गहने व नकदी लूटे
#रिपोर्ट-अज़हर करीम/इसुआपुर :
इसुआपुर (सारण) : लौंवा गांव में सोमवार की रात कन्या निरीक्षण के दौरान हथियार से लैश दर्जनों लोगों द्वारा विवाह मंडप में जमकर लूट पाट कर दुल्हन के लिए चढ़ाए गए गहने तथा नकदी लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है । बताया गया है कि लूटपाट का विरोध करने पर महिलाओं व पुरूष सदस्यों को मार पाट कर जख्मी कर दिया गया ।घटना का कारण आर्केष्ट्रा में कुर्सी पर बैठने को लेकर विवाद होना बताया जाता है ।घटना की लिखित सूचना गृहस्वामी तथा दुल्हन के पिता ललन महतो ने इसुआपुर थाने में दी है ।जिसमें गांव के ही पुलिस राय ,रोहित राय ,नवलेश राय ,धर्मवीर राय ,शिवजी राय ,विक्रमा राय ,चनर राय ,उमेश राय ,भुवन राय ,मोना राय , अशोक राय ,सरोज राय ,अंकित राय , सुनील राय व अन्य को नामजद अभियुक्त बताया गया है ।वहीं मंगलवार की सुबह घर से बाहर निकले शिक्षक राहुल कुमार चौहान को भी मार पीट कर जख्मी कर दिया गया ।घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है ।पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है ।