छपरा(सारण)। डॉ. बीआर अंबेडकर परिगणित जाति कल्याण संघ के तत्कालीन अध्यक्ष सह अनुसूचित जाति समाज के अग्रणी नेत धर्मनाथ राम उर्फ धर्मनाथ बैठा के निधन के उपरान्त अध्यक्ष पद रिक्त हो गया है। इसको लेकर संघ के सचिव रामलाल राम एवं अन्य लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा है। जिसमें कहा है कि आगामी 30 अगस्त 2020 को समय 11 बजे अपराह‌्न से अंबेडकर स्मारक स्थल भवन में सोशल डिस्टेंशिंग में बैठक आयोजित किया गया है। जहां संघ के सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा किया है। उन्होंने बात करते बताया कि अंबेडकर भवन एवं डॉ. बीआर अंबेडकर परिगणित जाति कल्याण संघ पर असंवैधानिक तरीके से कब्जा जमाने को लेकर कुछ उन्मादी लोग सक्रिय हो गये है। ताकि अंबेडकर भवन को असमाजिक किस्म के लोगों को अड्‌डा बनाया जा सके। जिसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ को हर हाल में सशक्त बनाया जाएगा। ताकि जिले के ग्रामीण क्षेत्र एवं दूरदाराज से किसी बीमारी कराने आते, यात्रा के क्रम में ट्रेन व बस छुट जाती है और अनुसूचित जाति समाज के बेटियों को परीक्षा देने के  लिए कहीं जगह नहीं मिलती है तो अंबेडकर भवन में रहते है। जहां उन्हें अपनापन का अनुभव होता है। लेकिन अनुसूचित जाति समाज के लोगों में व्याप्त प्यार, स्नेह एवं सद्भव उन्मादी किस्म के लोगों को सहन नहीं हो रहा है। इसलिए समाजिक सद्भाव बिगाड़ने की नियत से संघ एवं अंबेडकर भवन पर असंवैधानिक तरीके से कब्जा जमाना चाह रहे है। साथ ही ऐसे लोग जिले की विधि व्यवस्था को भी प्रभावित करने की चाल चल रहे है। जो समाजहित में कतई उचित नहीं है। उन्होंने अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों से अपील किया है कि शांतिपूर्ण तरीके से संघ के सशक्त किया जाएगा। ताकि संघ और अनुसूचित जाति समुदाय का समाज में उचित स्थान प्राप्त हो सके। इस मौके पर रामलाल राम, श्रीभगवान राम, शिवनाथ राम,  डॉ. मेराज अहमद, राजदेव राम, अधिवक्ता रामराज राम सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।