दैनिक खोज खबर रामायण कुमार की रिपोर्ट :- अंचल कार्यालय गैनाहा सुबह की दस बज कर तीस मिनट हो गया है लोग भी जाती, निवास, बनवाने के लिए आ गये है ।अभी तक काउंटर नम्बर दो के कर्मचारी आये है जो तत्काल सेवा मे कार्य करते है इनसे पूछताछ करने पर पता चला कि काउंटर नम्बर एक एवं तिन के कर्मचारी अभी तक नही पहुंचे है आवेदन जमा करने आये लोगो का कहना है कि प्रतिदिन का यही हाल है कर्मचारी हमेशा लेट पहुचते है लोगो का कहना है कि सुबह मे ये लोग कितना लेट क्यो न हो जाए कोइ बात नही है वही अगर लंच करना है या कार्यालय बंद करना हो तो उस समय वो लोग हमसे समय समाप्त कह कर कार्यालय से जल्दी निकल जाते है और हमसे अगले रोज आने को बोलते है जब इनलोगो का नाम मैंने पुछा तो नाम न छापने के शर्त पर ये लोग अपनी नाम बताए और बोले कि अगर आप हमलोगो के नाम छापते है तो कल से हमारा कोई काम जल्दी या समय सीमा के अंदर नही होगा





Recent Comments