खसरा रूबेला उन्मूलन के जागरुकता के लिए रोटरी सारण के तत्वावधान में रैली का आयोजन
छपरा : आगामी 15 जनवरी से खसरा रूबेला उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के लिए रोटरी सारण के तत्वावधान में रैली का आयोजन किया गया। जो नगर निगम के मैदान से प्रारंभ होकर नगर निगम चौक,सलेमपुर चौक,मौना चौक,मौना फाटक,गाँधी चौक,मेवा लाल चौक,कटहरी बाग,करीमचक,सोनार पट्टी चौक,साहेबगंज चौक,कचहरी रोड,थाना चौक होते हुए नगर निगम के मैदान में समाप्त हुई। रैली का शुभारंभ छपरा के विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। विधायक डाॅक्टर सी एन गुप्ता ने छपरा वासियों से अपील की खसरा रूबैला का टीका अपनें बच्चों को अवश्य लगवाइए।
रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष सह रैली के संयोजक श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया 15 जनवरी से सभी स्वास्थ्य केंद्र आंगनबाड़ी केंद्र सरकारी विद्यालय पर 9 माह से 15 वर्ष के बच्चों को टीका मुफ्त लगाया जायेगा। खसरा एवं रूबेला दोनो खतरनाक बीमारी है। खसरा से बच्चों में न्यूमोनिया कुपोषण डायरिया का खतरा रहता है। रूबेला से नवजात में जन्मजात अंधापन मोतियाबिंद हृदय रोग बहरापन मंदबुद्धी आदि बीमारियों का खतरा रहता हैं जिसका कोई इलाज नहीं है। जिसका टीकाकरण एकमात्र समुचित उपाय है। यदि आपके बच्चों को पूर्व में एमआर अथवा एमएमआर का टीका लगा है तो भी टीका लगवाना अनिवार्य है।
रैली में मुख्य रूप से सेंट जोसेफ एकेडेमी,संस्कृति द माॅडल स्कुल,मध्य विद्यालय बिचला तेलपा छपरा नगर के बच्चे,रोटरी सारण के संस्थापक अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल,संस्थापक सचिव राजेश फैशन,रोटरी सारण के पूर्व अध्यक्ष अनुप कुमार,राकेश कुमार,अजय कुमार,पंकज कुमार,सुरेन्द्र कुमार गुप्ता,अजय गुप्ता,महेश कुमार गुप्ता,प्रदीप कुमार,मनोज कुमार गुप्ता,राज कुमार गुप्ता,दिनेश कुमार गुप्ता,रतनलाल,अजय प्रसाद, इनर व्हील की अध्यक्ष अनु जायसवाल,सचिव अनिता राज,कोषाध्यक्ष सुषमा गुप्ता,रूपा राज,तनुजा जायसवाल,डाॅक्टर बिरेन्द्र कुमार चौधरी,बंदना पाण्डेय,संतोष पाण्डेय,आरती त्रिपाठी,डाॅक्टर आर के सिंह,रमेश चन्द्रा,आशीष त्रिपाठी,आशीष शर्मा,हरे राम शास्त्री,विकास कुमार,श्याम जी,बी के दुबे,ब्रजेश जी आदि सम्मिलित हुए।