शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडमी ने एमएससीसी को 8 विकेट से हराया
जमुई। (संजीव कुमार सिंह)
गुरूवार को स्थानीय एसकेएस स्टेडियम में खेले गए जिला क्रिकेट लीग के एक मैच में शांति देवी क्रिकेट कोचिंग एकेडमी ने एमएससीसी को अासानी से 8 विकेट से हरा दिया। आज सुबह टांस जीत कर एमएससीसी ने बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने निर्धारित 35 ओवर में से 31.4 ओवर खेल कर आल आउट होते हुए 139 रन बनाया। उसकी ओर से दीपक ने 34 रन, राघवेन्द्र ने 32 रन व सतीश ने 28 रनों का योगदान किया। शांति देवी की ओर से अशीष ने 22 रन देकर 5 विकेट व शिवम ने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शांति देवी की टीम ने आसानी से रन बनाना शुरू किया और मात्र 19.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 142 रन बना कर मैच जीत लिया। उसकी ओर से विशाल ने 59 रन व अार्यन ने 57 रन बनाएं। एमएससीसी की ओ से रोहित ने 20 रन देकर 1 विकेट हासिल किया। इस तरह से शांति देवी ने आसानी से मैच 8 विकेट से मैच जीत लिया।




Recent Comments