उत्पाद विभाग और थानेदार मिलकर प्रदेश में शराब बिकवा रहे है :पप्पु यादव

#सुरभि तिवारी /तरैया
तरैया:08अप्रैल 2018
शराब बंदी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सफल प्रयास है।किन्तु प्रदेश में कोई ऐसा चौक-चौराहा नही है।जहाँ शराब की होम डिलीवरी नही हो रहा है।नीतीश कुमार पोपुलर मुख्यमंत्री है लेकिन वर्किंग मुख्यमंत्री उन्हें पदाधिकारी नही बनने दे रहे है।उत्पाद विभाग और थानेदार मिलकर प्रदेश में शराब बिकवा रहे है।जिसमे विभिन्न पार्टी के नेता भी मिले हुए है।उक्त बातें जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद पप्पू यादव ने तरैया बाजार पर कार्यकर्ताओं के बीच कहा।सांसद सिवान इराक के मोशूल में मारे गए भारतीयों से मिलने जा रहे थे।इसी दौरान बाजार पर कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे।रास्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा की शराब बंदी अच्छी पहल है लेकिन इसे पूरे देश मे लागू करना होगा।फैक्ट्रियां बंद करनी होगी।आज जरूरत है बिहार के बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने का किन्तु किसी को हिन्दू-मुश्लिम से फुरसत नही है।तो कोई आरक्षण का दुकान चलाता है।उक्त मौके पर रंजीत कुमार गुड्डू,जन अधिकार पार्टी के छात्र अध्यक्ष पवन कुमार ,सरोज कुमार, रौशन कुमार,प्रकाश कुमार,महाराणा सिंह व अन्य लोग मौजूद थे ।