सारण :तरैया के माधोपुर पंचायत में जल-नल योजना का हुआ शुभारंभ

तरैया
प्रखण्ड के माधोपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 11 में शुक्रवार को जल-नल योजना कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारन के साथ बोरिंग द्वारा जल निकाल कर किया गया।जिसका उदघाटन एसडीओ संजय कुमार राय, बीडीओ राकेश कुमार सिंह, मुखिया सुशील कुमार सिंह एवम पूर्व विधायक मंटू सिंह ने संयुक्त रूप से किया।मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना के तहत प्रखण्ड के छः पंचायतो में जल-नल योजना का शुभारंभ एक सप्ताह पूर्व किया जा चुका है।जिसमे निर्माण कार्य चल रहा है।उक्त मौके पर उपस्थित वार्ड के लोगो को संबोधित करते हुए एसडीओ संजय कुमार राय ने कहा कि जन सहयोग से ही योजनाए धरातल पर उतरेगी।इसलिए हम सभी जनता से अपील करते है कि सरकार के योजनाओं में सहयोग करें और प्रखण्ड के सभी पंचायतो में मुख्यमंत्री सात निष्चय योजना को सफल बनायें।पूर्व अमनौर विधायक मंटू सिंह ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री के बाद पंचायत में मुखिया का ही पद है।मुखिया पंचायतो में बिहार सरकार के विकास की प्रथम सीढ़ी है।बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने कहा कि जल-नल योजना के तहत प्रत्येक परिवार को प्रतिदिन 70 लीटर जल उपलब्ध होगा।इस योजना से वार्ड के लोगो को शुद्ध जल मिलेगा।जिससे जल प्रदूषण जनित रोगों से लोगो को मुक्ति मिलेगा।उक्त मौके पर मुखिया संजीव कुमार सिंह,ब्रजकिशोर शर्मा,प्रमुख प्रतिनिधि मंटू सिंह, बीडीसी सच्चितानंद राय, अनिल कुमार यादव,विनोद मांझी,जेई अरुण कुमा,वार्ड सदस्य किरण देवी आदि मौजूद थे।
*जल-नल लगाने में पंचायत के दलित बस्ती को प्रथमिमता*
बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जल-नल लगाने में प्रथम प्राथमिकता अनुसूचित जाति के वस्ती को दिया जा रहा है।उसके बाद जनसंख्या के आधार पर वस्ती में जल-नल लगाया जाएगा।पंचायत वार्ड विकास समिति द्वारा उक्त कार्य कराया जाएगा।सात निष्चय योजना का 50% राशि गली-नाली पे जल योजना पर खर्च करना है।प्रत्येक पंचायत के एक वार्ड में मुख्यमंत्री पे जल योजना में 15 से 20 लाख रुपये खर्च होंगे।जेई अरुण कुमार ने बताया कि प्रखण्ड में कुल डीपीआर 06 कड़ोर 04 लाख 79 हजार 663 रुपये का है।जिसमे आवंटन 9663 लाख रुपये हो गए है।प्रत्येक पंचायत के चयनित वार्ड में जल -नल योजना में ये राशि खर्च होंगे।




Recent Comments