*सारण:दुग्ध क्रय केंद्र पर क्रय-विक्रय के विवाद में महिला नें युवको के चेहरे पर फेंकी तेजाब*
▶विवाद में दो गावों के बीच बढ़ा तनाव, पुलिस कर रही है कैम्प
#न्यूज़ इनपुट-सुरभि तिवारी /तैरया
तरैया /सारण

तरैया /सारण
राजधानी गांव मे सुधा द्वारा संचालित दुग्ध उत्पादन समिति क्रय केंद्र से दूध खरीदने के बाद -विवाद मे मामला बढ़ गया ।बताया जाता है कि दुग्ध क्रय केंद्र के सचिव की पत्नी ने छेड़खानी का आरोप लगा युवको पर तेजाब फेंक दी । दोनो तरफ से आरोप प्रति आरोप मे प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है ।इस संबंध में दोनों पक्षो से 10 लोगो पर प्रथमिकी दर्ज की गयी है।प्रथम पक्ष से राजधानी गाँव मे संचालित दुग्ध उत्पादन समिति के सचिव श्यामबाबू राय ने थाने में आकूचक गाँव के पाँच लोगो पर प्रथमिकी दर्ज कराई है।जिसमे पीड़ित का कहना है कि वह अपने केंद्र पर खरीदे गये दूध का फैट केमिकल से जाँच कर रहा था।इसी बीच अकुचक गाँव के गोलू कुमार सिंह,विमल कुमार सिंह,दीपक कुमार सिंह,भोलू सिंह एवम पुजेरी सिंह पहुँचे और बोले कि दूध चाहिए इस पर मैंने बोला कि यहाँ दूध बिकता नही है।खरीदा जाता है।इसी बीच बकझक करने लगे।झगड़ा की आवाज सुनकर मेरी पत्नी ममता देवी घर से बाहर निकली तो उनलोगों ने उसके साथ के छेड़खानी करते हुए उसका ब्लाउज फाड़ दिए ।जिससे वह निर्वस्त्र हो गयी।जब बचाने दूध केंद्र के अध्यक्ष परमा राय आया तो उनपर चाकू से हमला कर दिया।इसी बीच दूध का फैट जाँच करने वाला रखा केमिकल गिड़ गया जो उनलोगों के ऊपर पड़ गया।उक्त लोग मेरे घर मे घुस कर ग्राहकों को बाटने के लिए रखे 80 हजार नकद और 40 हजार के आभूषण लेकर फरार हो गये।वही दूसरे पक्ष से अकुचक गाँव के विमल सिंह ने श्यामबाबू राय, रामबाबू राय, प्रभु राय, राजेन्द्र राय और मोसाहेब राय पर प्रथमिकी दर्ज करायी है।जिसमे कहा गया है कि वह प्रतिदिन की भांति केंद्र पर दूध लाने गया था।तो केंद्र के सचिव श्यामबाबू राय ने कहा कि दुघ नही मिलेगा।इस बात की सूचना मैंने अपने भाई को दिया तो मेरा भाई दीपक,गोलू और सुभाष रंजन पहुँचे और पूछे कि दूध क्यो नही दे रहे है।इसी बात को लेकर बकझक करने लगे और मारपीट करने लगे तथा दूध का फैट मापने वाला तेजाब मेरे और मेरे भाई के चेहरे के ऊपर फेक दिया।जिससे हमलोगों का चेहरा,दोनों कान,दोनों हाथ जख्मी हो गया है।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि दूध क्रय-विक्रय को लेकर मारपीट हुआ था।दोनों पक्षो का एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।मामले की अनुसंधान किया जा रहा है।
👉घटना के बाद दो गाँवो में तनाव,पुलिस कर रही है कैम्प-
घटना के बाद राजधानी गाँव एवम आकूचक गाँव के लोगो मे तनाव उत्पन्न हो गया है।जिसको लेकर राजधानी बाँध पर पुलिस कैम्प कर रही है।इंस्पेक्टर दिनेश पासवान,पानापुर थानाध्यक्ष सुजीत दास और तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह पुलिस जवानों के साथ स्थल पर कैम्प कर रहे है।अब माहौल शांतिपूर्ण है।