छपरा सदर सी ओ पर तीसरी बार हमला
#***********************#
सदर सी ओ ने जिलाधिकारी से लगायी सुरक्षा की गुहार-:
#***********************************#
#दिग्विजय सिंह बबलू की रिपोर्ट
डोरीगंज-:
सदर सी ओ पर जाम के दौरान यह तीसरा हमला था इसके पुर्व भी उनपर दो बार हमला हो चुके जिसमे एक जमीन मापी के दौरान एवं दुसरा मौना चौक के पास अतिक्रमण हटाने के दौरान उनपर हमला हो चुका है तीसरा हमला बालु व्यवसायिंयो द्वारा दफ्दरपुर के पास बुधवार को किया गया है ।
सदर सी ओ विजय कुमार सिंह ने बताया की हमारे उपर तीन बार हमले हो चुके है भु माफियाओं एवं बालु माफियाओं के बिरुध कार्यवाई के कारण मुझ पर हमले किए जा रहे है इस संबंध मे मैने जिलाधिकारी से अंचल मे सशस्त्र सुरक्षा बल की माँग करते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है ।
पुर्व मे भी मई महिनें मे मैने जिलाधिकारी से अंचल मे सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात करने को लेकर गुहार लगा चुके है लेकिन अबतक सुरक्षा गार्ड की तैनाती नही कि गयी है । इस हमले के बाद
इस संबंध मे मैने जिलाधिकारी एवं आरक्षी अधीक्षक के पास एक आवेदन दिया है जिसमे सुरक्षा को देखते हुए अंचल मे सशस्त्र सुरक्षा गार्ड तैनात करने की माँग की है ।
उन्होंने बताया की होम गार्ड की हड़ताल के कारण अंचल मे एक भी सुरक्षा गार्ड तैनात नही है जबकी भु माफियाओं एवं बालु माफियाओं के विरुद्ध अभियान के तहत हमने लगभग 250 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है । हमे अक्सर विवादित जमीन की मापी करवाने जाने पड़ता है जिसमे अक्सर विधि व्यवस्था संबंधित समस्या उत्पन्न हो जाया करती है ।
पुर्व मे भी हम पर दो बार जानलेवा हमला हो चुका है एवम मेरी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त किया जा चुका है इस स्थिति मे सुरक्षा की दृष्टि से अंचल मे सुरक्षा गार्ड की तैनाती की आवश्यकता को देखते हुए मैने जिलाधिकारी से अंचल मे सशस्त्र सुरक्षा गार्ड की तैनाती करवाने की माँग की है ।





Recent Comments