सारण :डोरीगंज मे शॉपिंग करने गयी छात्रा का अपहरण-:
#””””””””””””””””””””””'”””””””””'””'””””””””””#
डोरीगंज -:
“””””””””””
शापिंग करने गई डोरीगंज बाजार से स्नातक प्रथम वर्ष की एक छात्रा का अपहरण कर लिए जाने का एक मामला प्रकाश मे आया है
इस संबंध में अपहृत छात्रा के पिता डोरीगंज थानाक्षेत्र के दफ्तरपुर गाँव निवासी विजय प्रताप सिंह ने अज्ञात अपराधियो के द्वारा 25 वर्षीय पुत्री का अपहरण कर लिए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है
दिए गये आवेदन में अपहृत छात्रा के पिता ने बताया है कि 25 वर्षीय मेरी पुत्री गत 20 मार्च 2018 की दोपहर घर से डोरीगंज बाजार शापिंग करने गई थी जहाँ से देर शाम तक जब वह वापस नही लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू किया गया जिसका कही कुछ भी पता नही चला जिसके बाद थाने मे इसकी प्राथमिकी दर्ज करायी ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपहृत छात्रा की तलाश मे जुट गई है जल्द ही छात्रा को बरामद कर लिया जाएगा ।