मांडलगढ़ किले पर जैन श्वेताम्बर मंदिरो पर आज ध्वजा चढ़ाई 
दिलीप मेहता
मांडलगढ़ 13 अप्रैल।  हर वर्ष की तरह इस बार भी मुम्बई से आये सोहनलाल सुराणा परिवार की और से उनके परिजनो ने मंदीर पर ध्वजा चढा़ने का लाभ लिया । परिवार के नरेन्द्र सुराणा ने ध्वजा चढा़ई । इस मोके पर किला मंदीर ट्रस्ट पेढी के अध्यक्ष मोहनसिंह मेहता , तेजसिंह बुलियां , प्रदीप मेहता , दिलीप , कुशलसिंह, रणजीत सिंह , दिनेश चोधरी व मोहित मेहता , सुनिल बुलियां उपस्थित रहे । इसके अलावा इस अवसर पर अहमदाबाद से 25 यात्रियो का जत्था व भीलवाडा से आये महिला मण्डल ने भी भाग लिया । ढोल नगाडो की थाप पर श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर व आदीनाथ के मंदिरो पर भजन गाकर नाचते हुये आनंद लिया। इस अवसर पर सैकडो जन मोजुद थे।