सिवान :हरियाणा से चोकर भरे ट्रक में भेजी जा रही थी ढाई लाख की शराब, ट्रक चालक गिरफ्तार
सीवान:— उत्पाद विभाग की टीम ने बुधवार की शाम दारौंदा रेलवे जंक्शन के समीप छपरा-सिवान मुख्य पथ पर चोकर लदे एक मिनी ट्रक को जब्त किया। जब्त ट्रक से ढाई लाख रुपये की अंग्रेजी शराब पाई गई। जब्त शराब के साथ चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।गिरफ्तार चालक राजस्थान के भरतपुर निवासी नदीम बताया जाता है। मामले में इंस्पेक्टर कृष्णा सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जब ट्रक को रोका गया तो उसपर अंकित नंबर छपरा का था। लेकिन जांच की गई तो नंबर हरियाणा का पाया गया। गाड़ी का नंबर बदल दिया गया था। गाड़ी में चोकर लोड था लेकिन जांच में एक चेंबर के नीचे सारे शराब को छुपा कर रखा गया था।पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि उसे गोरखपुर में एक लाइन होटल पर 10 हजार रुपये और एक मोबाइल दिया गया और लोकेशन फोन पर ही दिया जा रहा था। इसके अलावा उसे कुछ जानकारी नहीं है। गिनती में 480 बोतल शराब पाए गए।




Recent Comments