सारण :तरैया में कानपुर सुगर फैक्ट्री के जमीन को अवैध कब्जा करने पर ग्रामीण हुए उग्र, दो गुटों में भिड़ंत
#पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत
#सीओ ने कहा अवैध रूप से किया जा रहा है जमीन पर कब्जा,जारी होगा लीगल नोटिस

तरैया:04.03.2017:
रामकोला स्थित कानपुर सुगर फैक्ट्री के लगभग 260 एकड़ जमीन पर पानापुर के कुछ ग्रामीणों द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है।जिसको लेकर रविवार को ग्रामीण उग्र हो गये।और जमीन जोत रहे ट्रैक्टर को ग्रामीणों ने रोक दिया।जिसपर दो पक्षो में भिड़ंत हो गया।जिस पर सैकड़ो ग्रामीण तरैया थाना पर पहुँच कर जमीन पर अवैध कब्जा के रोक करने की मांग करने लगे।थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।तरैया के ग्रामीण सुदामा राय, उपेन्द्र कुमार यादव,कृष्ण कुंदन यादव,पंकज कुमार यादव,नासिर हुसैन,जितेंद्र कुमार यादव,बाबुलाल साह, अजय कुमार यादव,सुनील साह आदि सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने सुगर फैक्ट्री के जमीन पर अवैध कब्जा रोकने की मांग की है।

सीओ वीरेंद्र मोहन बोले:-जमीन कानपुर सुगर फैक्ट्री का है।जिस पर अवैध रूप से कुछ ग्रामीणों द्वारा कब्जा किया जा रहा है।जो गैर कानूनी है।उन्हें जमीन जोतने से मना किया गया था।फिर भी नही माने अब कानूनी करवाई की जायेगी।
एसडीओ संजय कुमार राय बोले:-कानपुर सुगर फैक्ट्री के जमीन को अवैध तरीके से जोता जा रहा है।सीओ को लीगल नोटिस जारी करने का आदेश दिया गया है।शीघ्र जमीन जोतने पर रोक लगायी जाएगी।




Recent Comments