
सारण : अमनौर में सैकड़ों श्रध्दालु महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
अमनौर /सारण
स्थानीय बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित 24 घंटे का अखंड अष्टयाम हेतु सैकड़ों श्रध्दालु महिलाओं ने जलभरी के लिए कलश यात्रा निकाली. जिसमें श्रद्धालु महिलाएं अपने सर पर कलश लेकर उक्त मंदिर से चल कर अमनौर बाजार होते हुए बडा़ पोखरा पहुँची. जहां से जलभरी कर बैंड बाजा व जय श्रीराम के जयघोष के साथ मंदिर पर पहुँची. तथा पंडित अवध तिवारी व पंडित बीरेन्द्र तिवारी के मंत्रोच्चारण के साथ 24 घंटे का अखंड अष्टयाम शुरू किया. मालूम हो कि अमनौर अमनौर बस स्टैंड के तरफ से उक्त अष्टयाम का आयोजन किया गया है. उक्त मौके पर स्टैंड मालिक व पूर्व सरपंच संजीव सिंह, सरपंच पति अरविंद सिंह, मुकेश कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे.




Recent Comments