अवैध वसूली की खबर चलाने पर दरोगा ने दिया पत्रकार को जेल भेजने की धमकी
सविता उपाध्याय
सुल्तानपुर 17 जून। योगी राज में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के बेलगाम होने के किस्से रोज सामने आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक घंटाघर प्रभारी दरोगा शास्त्राजीत का देखने को मिला एक पत्रकार पर धमकी भरे लहज़े में अशोभनीय टिप्पड़ी जेल भेजने तक कर डाली।
शहर के सब्जी मंडी में अवैध वसूली कर बीच सड़क पर ठेला लगवा कर अतिक्रमण के खिलाफ खबर चलाने पर लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्र के जिला संवादाता आशीष कुमार मौर्य के घर पर आकर प्रभारी शास्त्रजीत ने बड़ी अशोभनीय शब्दों मे कहा कि हमारे श्रेत्र से सम्बन्धित अतिक्रमण व ठेले वालों के खिलाफ दोबारा खबर चलाओगे तो कई धारा लगा कर जेल भेज दूगां और कुछ नहीं कर पाओगे
इस अमर्यादित टिप्पड़ी के गवाह वहां गुजर रहे दर्जनों राहगीर बने। चौक घंटाघर प्रभारी की इस हरकत पर हर कोई हतप्रभ रह गया।देखना है कि आगे की शिस्टाचार कब तक जारी रहता है।




Recent Comments