सारण :डोरीगंज मे दो बालू लदी नाव जप्त 
#”””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज  -:
“”””””””””””
अवैध बालू के परिवहन मे जप्त नावो की सुरक्षा व पहरेदारी पुलिस  के सामने एक बड़ी चुनौति साबित हो रहा है बुधवार की दोपहर आरा छपरा पुल के समीप दरियागंज घाट से स्थानीय पुलिस के द्वारा  बालू  लदी दो नावे पकड़ी गई जिनकी देखरेख व सुरक्षा  के बीच आड़े आ रही परेशानियो को देख पुलिस के द्वारा पकड़ी गई नावो से बालू निकालकर गंगा मे बहा दिए गए वही पुलिस को देख नाव पर सवार मजदूर व नाविक फरार हो गए ।
उक्त मामले की जानकारी देते हुए डोरीगंज थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि बालू के अवैध परिवहन मे  जप्त चौपहिए वाहनो को कही भी खड़ा किया जा सकता है किन्तु इस मामले मे पकड़ी गई नावो की घाटो पर जप्त कर सुरक्षा व पहरेदारी पुलिस के समक्ष एक बड़ी समस्या है अत: पकड़ी गई दोनो नावो से बालू निकालकर गंगा मे बहा नष्ट कर दिए गए कारवाई को ले पुलिस नाव मालिको का पता लगा रही है