सारण: छपरा शहर में जल जमाव की समस्या को लेकर सांसद रुडी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
छपरा /सारण
छपरा शहर में जल जमाव और पानी निकसी की समस्या को लेकर सांसद राजीव प्रताप रुडी ने गुरूवार को स्थानीय विधायक डा॰ सी॰एन॰ गुप्ता, पूर्व विधायक कृष्ण कुमार, छपरा नगर निगम की मेयर प्रिया देवी, निगम के अधिकारियों व जिलाधिकारी हरिहर प्रसाद और पुलिस अधीक्षक हरकिशोर राय, डीडीसी एवं उप समाहर्त्ता सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के उपरान्त श्री रुडी ने फोर लेन के पास बस अड्डा, शांति नगर, टांड़ी पर, प्रभुनाथ नगर आदि विभिन्न मुहल्लों सहित छपरा शहर में जल समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। बताया कि जल जमाव से जहां निवासियों को आवागमन में सांसत झेलनी पड़ रही है।वही गंदे पानी से बिमारी के फैलने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ होगी। जल जमाव व निकासी समस्या को दूर किया जायेगा और सड़को के साथ ही पक्की नाली का निर्माण कराया जायेगा। बैठक में अविष्ठ प्रबंधन एवं जल निकासी की व्यवस्था पर बल दिया गया । इसके लिए सारण के डीडीसी श्री रौशन कुशवाहा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। उक्त मौके पर श्री रुडी ने कहा कि श्री कुशवाहा एक आईआईटियन है जिससे इस कार्य के लिए उनके तकनीकी ज्ञान व अनुभवों का लाभ मिलेगा। वहीं बैठक के बाद सांसद ने पत्रकार राजीव रंजन के घर पहुंचे जहां उनके दिवंगत पिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। मालूम हो कि पिछल हप्ते पत्रकार राजीव रंजन के पिता का लंबी बिमारी के बाद दिल्ली में देहांत हो गया था।




Recent Comments