ग्रामीणों ने दो मवेशी चोर को पकड़ पुलिस को सौंपा
परवेज अख्तर/महाराजगंज (सिवान) :
थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में शुक्रवार की रात्रि ग्रामीणों ने दो पशु चोर को पकड़ कर
पुलिस को सौंप दिया। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व में भी गांव से
मवेशी की चोरी हुई थी। गांव के लोग अपने मवेशी के प्रति सचेत रहते हैं।
ग्रामीणों का कहना था कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास पिकअप खड़ा था।
उसी दौरान गांव की तीन भैंस खुल गई। लोग अपना मवेशी नहीं देख खोजबीन करने लगे।
खुली भैंस को छोड़ चोर भाग निकले, लेकिन गाड़ी के पास से मौके पर दो व्यक्ति को
ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर पकड़ कर धुनाई करने के बाद पुलिस को बुला उसे सौंप दिया।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हिरासत में लिया गया,
युवक महाराजगंज थाना खानपुरा गांव निवासी तारकेश्वर कुमार पिकअप ड्राइवर
बताया जाता है, वहीं दूसरा व्यक्ति बसंतपुर थाना क्षेत्र के करमासी गांव निवासी मेराज अहमद है।
पुलिस दोनों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।




Recent Comments