सारण :डी आर आर रोट्रेक्टर ने रोट्रैक्ट सारण का किया आधिकारिक दौरा

छपरा
डी आर आर रोट्रेक्टर वैभव ठाकुर ने रोट्रैक्ट सारण का आधिकारिक दौरा किया
सबसे पहले डीआरआर का छ्परा आगमन पर छ्परा जंक्शन पर उनका फूल-माला से स्वागत किया गया। मुख्य कार्मक्रम होटल राजदरबार में आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्मक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि वैभव ठाकुर ने रोट्रैक्ट सारण के कार्य की काफी सराहना की तथा आगे और अधिक उत्साह के साथ सेवा करने के लिए प्रोत्साहित किया।रोट्रेक्ट सारण के सिंगनेचर प्रोजेक्ट साईकिल वाक को पूरे मंडल में एक दिन एक थीम के साथ कराने के लिए रोट्रेक्ट सारण को आगे आने का आह्वान किया। कार्मक्रम को रोट्रैक्ट चेयरमैन पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि रोट्रेक्टर रोटरी के भविष्य हैं,उन्हें हर तरह की मदद रोटरी द्वारा दी जाएंगी। वे आगे बढ़े रोटरी सारण हमेशा उनके साथ हैं। रोटरी सारण के अध्यक्ष डा० मदन प्र०, भावी अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर डीआरआर ने इंट्रैक्ट सारण अध्यक्ष श्याम जायसवाल को सम्मानित किया।
बाद में डीआरआर वैभव ठाकुर तथा पीडीआरआर श्याम बिहारी अग्रवाल ने कटहरी बाग स्थित रोट्रैक्ट सारण कार्यालय में निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण का उद्घाटन दिप-प्रज्वालित कर किया। इस के तहत रोट्रैक्ट सारण आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा प्रदान करेगा। तत्पश्चात वहीं परिसर में अतिथियों द्वारा पौधारोपण भी किया गया।
इस अवसर पर स्वागत रो0 रविशंकर , कार्यक्रम संचालन मनीष कु० सोनी, धन्यवाद ज्ञयापन रो० श्रीराम ने किया।
इस अवसर पर रो० अध्यक्ष राजेश कु०, सचिव, मनमोहन कु०, रो० शुभम, रो0 दीपक कु० सिह, रो० क्षीतिज आनंद, हर्ष प्रताप, अब्दुल बकी, दीपू जायसवाल , मोहीत पांडे, धोनी कु०, विवेक साहित अन्य सदस्य मौजूद थे।