सारण :सड़क दुर्घटना मे मौत
परसा-
दरियापुर थाना क्षेत्र के मनपुरा पंचायत अन्तर्गत ककड़ा गाँव में सोनपुर महदल्लीचक से ससुराल में आये पैतीस वर्षीय युवक विनोद गिरी की मौत सड़क दुर्घटना में हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक दो दिन पूर्व गोस्वामी बस्ती ककड़ा गाँव में आया था तथा रविवार की शाम मंगरपाल चौक से हरदिया चवर के रास्ते अपने ससुराल जा रहा था तभी अचानक सामने से नीलगाय आ गया जिससे बचने में युवक खुद का संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पुल से टकड़ा गया. घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल वालों ने आनन फानन में फोर्ड हॉस्पिटल पटना ले गया जहाँ चिकित्सकों ने जाँच में मृत पाया. युवक के तीन बेटे रूपेश, रजनीश और अमीत हैं. घटना से ससुराल से लेकर युवक का पैतृक गाँव महदल्लीचक में मातम पसरा हुआ है.




Recent Comments