सारण :ग्रामीण चिकित्सक संघ की बैठक
दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण
तरैया से मनोज कुमार की रिपोर्ट
प्रखंड के गांधी बाल विकास विद्यालय के परिसर में रविवार को ग्रामीण चिकित्सकों की एक बैठक सम्पन्न हुई.अध्यक्षता डॉ मनिज कुमार पंडित ने किया.बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों के कल्याण को लेकर विशेष चर्चा की गयी.ग्रामीण चिकित्सकों के भरोसे ही किसी भी घटना दुर्घटना में प्राथमिक उपचार प्रारम्भ होता है.उसके बाद ही आगे की उपचार के लिए रोगियो को भेजा जाता है.आज भी ग्रामीण चिकित्सक फटेहाल जिंदगी जी रहे है.वहीं चिकित्सकों ने संघ के मजबूती पर चर्चा किया.बैठक में डॉ रामप्रवेश राय,डॉ हरेन्द्र राय,डॉ सीता राम सिंह,डॉ रंजय कुमार सिंह समेत दर्जनों चिकित्सक शामिल थे.




Recent Comments