दैनिक खोज खबर के लिये ब्रजेश कुमार यादव की रिपोर्ट:-
पतरघट: जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के रिहाई न्यायालय द्वारा गर्दनीबाग मामले में जमानत मिलने की खुशी में युवा शक्ति एवं जन अधिकार छात्र परिषद पतरघट के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशियां मनाई इस अवसर पर युवा शक्ति प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव उर्फ मिश्रीलाल ने कहा कि सत्य की जीत हुई असत्य की हार है।विवि छात्र नेता रौशन कुमार बिट्टू ने कहा सांसद पप्पू यादव जी को बिहार सरकार के इशारे पर फसाया गया लेकिन न्यायालय पर हम सबों को पूरा विश्वास था और न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने से आम जनता का न्यायालय से विश्वास बढ़ा है जाप नेता रमण यादव ने कहा सत्य परेशान हो सकता लेकिन पराजित नहीं उक्त मौके पर उपाध्यक्ष प्रिंस प्रतोष छात्र अध्यक्ष मुकेश कुमार छात्र उपाध्यक्ष प्रणीत कुमार मोहम्मद करीम, रमन यादव, भोलु राउत, दिवाकर भगत, रूपेश यादव,सुशील कुमार मनीष कुमार गुंजन कुमार मोहम्मद आसिफ राजेंद्र यादव लाल्टू कुमार धीरेंद्र यादव अमित कुमार प्रमोद कुमार, मिट्ठू शाह एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।




Recent Comments