Θ बेतिया – नरकटियागंज :– केहुनिया में नल जल योजना में लाखों का घोटाला : आज़ाद मंच

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉
भारतीय आज़ाद मंच के प्रदेश प्रभारी एवं स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार मिश्र ने नल जल योजना में व्याप्त अनियमितता को लेकर मुख्यमंत्री एवं पंचायती राज पदाधिकारी को नल जल योजना में अनियमितता की जांच कर कार्रवाई करने को लेकर पत्र लिखा है।इस बाबत विशाल कुमार मिश्र ने बताया कि ज़िले में मुख्यमंत्री नल जल योजना, लूट खसोट और खाऊ कमाउ योजना बन कर रह गई है.जिले के किसी वार्ड में अभी तक नल जल योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है।जिससे वार्ड वासियों को शुद्ध पेयजल का लाभ नहीं मिल रहा है ऐसा ही वाक्या केहूनिया रोआरी पंचायत अंतर्गत केहुनिया गाँव के कई वार्डो में हो रही है.यहाँ तो बिना नल-जल योजना का काम पूरा कराए ही लाखो रुपया का गबन स्थानीय जनप्रतिनिधियो के मिलीभगत से कर लिया गया है जो गभीर विषय है.श्री मिश्र ने पत्र के माध्यम से पंचायती राज पदाधिकारी को नल जल योजना का जाँच उच्च स्तर से कराकर दोषियो पँर कार्यवाई करने का गुहार लगाया है.जिससे वार्डवासियों को शुद्ध पेयजल तथा सरकार का यह योजना धरातल पर उतर सके.सामाजिक कार्यकर्ता विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि वे वार्ड 10 के निवासी है।
नाला-नाली बनते ही टूट रहे है,सड़के गढ्ढे में है,सड़को पर अतिक्रमण है,सवाल पूछने पर यहां के जनप्रतिनिधि सवालों का जवाब नहीं देते,यहां तक की वार्ड भी तानाशाही रवैया दिखाता है।लिहाजा अगर अब ऐसे दोषियों पर कार्यवाही नहीं होती है तो भारतीय आज़ाद मंच स्थनीय जनप्रतिनिधियो के खिलाफ “हल्ला बोल पोल खोल”अभियान चला कर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को मुजबुर होगा।वहीं भारतीय आजाद मंच के प्रखंड अध्यक्ष कृतिक राज ने पंचायत जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार सरकार की बेहद महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय योजना हर घर नल का जल योजना
नरकटियागंज प्रखंड के केहुनियाँ पंचायत के कई वार्ड में चल रहे नल जल योजना में 50 लाख के घोटाले हुए है।सरकार के गाईड लाईन को अनदेखी कर काम को अंजाम तक पहुँचाने में पंचायत सचिव,मुखिया, व वार्ड सदस्य मशगूल है और इस योजना की राशि निकासी कर बंदरबांट लिया गया है।लेकिन अभी तक इस वैश्विक महामारी कोरोना में लोगों को नल का जल नसीब नहीं हो रहा है।




Recent Comments