सारण :गड़खा मे रालोसपा संगठन का विस्तार
#मुरारी बाबा
गड़खा
गड़खा प्रखंड के रामपुर स्थित राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कार्यालय में अमनौर विधानसभा के प्रवक्ता रामबाबू सिंह की अध्यक्षता और जिला महासचिव राम जिनिस सिंह उपस्थित में बैठक की गई।
जिसमें गड़खा प्रखंड के पार्टी का विस्तार किया गया। धर्मेंद्र कुमार को सचिव, मुकेश कुमार को महासचिव, मनीष कुमार सिंह को संयुक्त सचिव, दिलीप कुमार को संगठन सचिव, निपेन्द्र कुशवाहा को मीडिया प्रभारी एवं प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह को अतिरिक्त कोषाध्यक्ष का प्रभार भी सौंपा गया।