सारण :जेपियू के पूर्व कोऑर्डिनेटर डॉक्टर वी वी त्रिपाठी ने काशी बाजार दलित बस्ती में सफाई अभियान का किया उद्घाटन

छपरा
बुधवार को विशेष शिविर के दूसरे दिन शाह बनवारीलाल परिसर स्थित सरोवर के पास एनएसएस वालंटियर्स ने गीत गाकर आज के विशेष दिन ‘स्वच्छता’ पर कार्य करना निश्चित किया। मौके पर उपस्थित जेपियू के पूर्व कोऑर्डिनेटर डॉक्टर वी वी त्रिपाठी ने काशी बाजार दलित बस्ती में सफाई अभियान का उद्घाटन किया। जिसके बाद कैडेटों ने सफाई करके वहां चुने का उचित स्तर पर छिड़काव किया जिससे कि मक्खी मच्छर एवं दुर्गंध से बचा जा सके तथा गंदगी से फैलने वाली विभिन्न बीमारियों से रक्षा हो। कार्यक्रम पदाधिकारी विभु कुमार तथा डॉ पूनम ने वहां के निवासियों से साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। आलोक गुप्ता, महिमा, काजल, कामिनी, अंजलि, रूपा, अनुराधा, बबली, प्रतिमा, आदि छात्र छात्राओं ने वहां छोटे-छोटे बच्चों बच्चियों को लिखना सिखाने हेतु विशेष प्रयास किया। उसके पश्चात शाह बनवारी लाल सरोवर की सफाई डॉक्टर त्रिपाठी डाॅ विभु डॉक्टर पूनम के संयुक्त नेतृत्व में करने हेतु विद्यार्थियों ने कड़ी मेहनत की ।वहां उपस्थित लोगों से अपील की गई की पूजन सामग्रीयो एवं पाॅलिथिन आदि कचरो को सरोवर में कदापि न फेंके सरोवर में काफी मात्रा में कचरा लोगों ने फेंक रखा है जिससे पानी में काफी बदबू है हमारा राष्ट्र धर्म है कि सरोवर साफ रहे तथा उसका जल उपयोगी बना रहे। डॉक्टर लाल बाबू यादव अध्यक्ष राजनीतिक शास्त्र जेपीयू ने विद्यार्थियों के द्वारा किए जा रहे सामुदायिक कार्यों की प्रशंसा की एवं उनसे भावनात्मक अपील की वे not me but you ( मै नहीं तुम) के सवोपरी लक्ष्य का सदैव स्मरण रखे।आलोक गुप्ता ने दलित बस्ती के बच्चे बच्चियों को पढाई के प्रति जागरूक,साफ सफाई के बारे मे बताया। धन्यवाद ज्ञापन डाॅ पूनम ने किया आलोक गुप्ता, आईजी प्रवीण कुमार, धीरज कुमार, अमृत कुमार ,रत्नेश कुमार, रजनीकांत कुमार , राहुल कुमार, रजनीकांत ,आशुतोष की भूमिका सराहनीय रही।




Recent Comments