सारण :सरस्वती संस्कार केंद्र के कार्यकर्ताओं की रामबाग में यज्ञ की तैयारी को लेकर बैठक
तरैया:11मार्च 2018
रामबाग में सरस्वती संस्कार केंद्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक ठाकुर संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में रविवार को हुई।जिसमें सीतामढ़ी में होनेवाले प्रान्त स्तरीय जनेऊ संस्कार यज्ञ की तैयारी की समीक्षा किया गया।प्रवासी कार्यकर्ता प्रमोद कुमार ठाकुर ने कहा कि दलित एवं महादलित शब्द गरीबों को अपमान करने वाला है।इन गरीबो के भी स्वर्णिम इतिहास है।यही मुसहर जो महर्षि वाल्मीकि के संतान है।बैठक में कौशलेन्द्र जी,शिलानाथ सिंह, अमरनाथ सिंह आदि सहित सैकड़ों महिलाए मौजूद थी।