नौतन:- सरकार की सात निश्चय टाय -टाय फिस 

​दैनिक खोज खबर  प्रखंड संवाददाता मदन सिंह की रिपोर्ट :- नौतन प्रखंड के मूरतीया मे लोगो को शुध्द पेयजल आपूर्ति के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी शिलान्यास कर  जनता से यह वादा किया था कि हम मूरतीया का सुरतीया बदल देगे लेकिन धरातल पर ऐसा कुछ भी देखने को नही मिला शुक्रवार को मूरतीया के आम जनता से  इस विषय पर जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि यह सब तो कागजी बाते है  वहा अजय कुमार राजेश्वर राम रामजीत राम नथुनी राम ललन राम यादोलाल राम मिठू राम सतेंद्र राराम नंदू राम के साथ और भी कई लोग उपस्थित थे और उन्होंने यह भी बताया कि  आज से लगभग आठ महीने पहले माननीय मुख्यमंत्री जी ने मूरतीया के दलित बस्ती मे शौचालय, शुध्द पेयजल जल, के लिए शिलान्यास किया था लेकिन आज के  स्थिति मे टंकी फुटा हुआ है।

जिसके कारण शुध्द जल पीने को नही मिला, शौचालय की कमी है शिक्षा की व्यवस्था ठीक नही है सरकार का सात निश्चय कहा है  हमे पता नही वही पश्चिमी नौतन पंचायत के खाप टोला गांव के ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर  अपने आक्रोश जताते हुए कहा कि चार महीने से अधिक हो गया है नलकूप लगे लेकिन  आज तक शुध्द पेयजल जल नसीब नही हुआ लोग 40-50 फीट के चापाकल का पानी पीकर बिमारी का शिकार हो रहे है वही भाजपा मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने कहा की यह सरकार जनता के पैसो का सिर्फ दुरुपयोग कर रही है  यह सरकार जनता को ठगने -छलने का काम कर रही है वही मानवाधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हृदयानंद सिंह ने कहा कि सरकार को बदनाम प्रखंड मे कार्यरत कर्मचारीओ के कारण  उठानी पड़ी रही है क्योंकि कर्मचारीओ मे लूटपाट होड लगी इनकी शिकायत कई बार जिला के वरिष्ठ अधिकारी को भी सूचनाएँ दी गई लेकिन कोई परिणाम सामने नही  आया  इस बात को लेकर आज सरकार के काम पर  आम जनता प्रश्न चिन्ह लगा रही है।