(फोटो : गार्ड ऑफ ऑनर देते सेना के जवान)
छुट्टी पर घर आए सेना के जवान की हार्ट अटैक से मौत, दो दिन पहले ही पैतृक घर आया था
ロ झांसी में 142 एडी रेजिमेंट में नायक के पद पर कार्यरत था

बिदुपुर (वैशाली) : बिदुपुर थाने के नावानगर ब्रह्मस्थान के निकट छुट्टी पर घर आये एक सैनिक की मौत हो गयी मंगलवार की देर रात अचानक उसे सीने में दर्द हुआ आनन फानन में लोग पीएचसी तक ले गए जहाँ से तुरत ऑक्सीजन लगा कर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ0 संजय दास ने सदर अस्पताल रेफर किया सदर अस्पताल पहुचने पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया मृतक मोहन कुमार रामईश्वर राय का छोटा बेटा था जो फिलवक्त झांसी में 142 एडी रेजीमेंट में नायक पद पर पदस्थापित था दो दिन पहले अपने परिवार के साथ छुट्टी पर पैतृक घर नावानगर ब्रह्मस्थान आया था की मंगलवार की रात उसे अचानक सीने में दर्द हुआ लोग कुछ समझ पाते तब तक सदर अस्पताल पहुचते ही सेना के जवान की मौत हो गयी मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुची पूरे इलाके में कोहराम मच गया सैकड़ो की तादाद में लोग मृतक मोहन को देखने के लिए उनके दरवाजे पर इकट्ठा हो गए पोस्टमार्टम के बाद शव जैसे ही घर आया पत्नी बबीता देवी सदमे में आ गयी जिसे तुरत चिकित्सक डॉ0 संजय दास ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी में भर्ती कर इलाज किया मृतक का दो छोटे छोटे पुत्र आर्यन और अंश है
142 रेजिमेंट झांसी के नायक सूबेदार यू के सिंह और मुजफ्फरपुर 151 टीए जाट रेजिमेंट के सैनिकों के आने के बाद स्थानीय नावानगर घाट पर बुधवार की देर शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया जाट रेजिमेंट के सूबेदार अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में एक हवलदार, एक नायक,राजेश कुमार ,शशि रंजन ,रंजीत कुमार सिंह,सुबोध कुमार,दिनेश कुमार, सिंटू कुमार आदि दस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया मोहन कुमार के मौत से पूरे इलाके में शोक छा गया इस मौके पर पूर्ब विधायक सतीश कुमार, मुखिया बिनोद चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह, विशेश्वर राय सहित सैकड़ो की तादाद में लोग मौजूद थे