सारण : जिला पार्षद स्व0 कमलावती के पूण्यतिथि समारोह पूर्वक मनी
# कमलावती पाण्डेय आज भी अनुकरणीय है : “मोहनी”

मशरक(सारण)
मशरक पश्मिमी भाग के जिला पार्षद स्व0 कमलावती पाण्डेय का 6ठा पूण्य तिथि श्रद्धा के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। आयोजन समिति के डाॅ0 सीताराम पाण्डेय के अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पश्चिम बंगाल कलकता से आई भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री मोहनी घोष ने जिला पार्षद स्व0 कमलावती के तैल चित्रपर पुष्प अर्पित किया। मौके पर मशरक के पूर्व विधायक डाॅ0 हरेन्द्र किशोर सिंह, डाॅ0 अनिता राय, विधान पार्षद ई0 सच्चिदानन्द राय के प्रतिनिधि कुमार रजनीश, मंडल भाजपा अध्यक्ष रविरंजन सिंह मन्टु, आचार्य विश्वनाथ तिवारी, मुन्ना पाण्डेय, शिक्षाविद् रविन्द्रनाथ सिंह, मदन प्रसाद श्रीवास्तव, मधु कुमारी मुख्य रूप से जिला पार्षद स्व0 कमलावती पाण्डेय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धाॅजलि दी। मुख्य अतिथि भोजपुरी के फिल्म अभिनेत्री मोहनी घोष ने कहा कि जिला पार्षद स्व0 पाण्डेय के आदर्श आज भी अनुकरणीय है। डाॅ0 अनिता राय ने कहा कि उनके अधुरे सपने को सकार करना ही स्व0 पाण्डेय के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डाॅ0 सीताराम पाण्डेय ने कहा कि स्व0 कमलावती पाण्डेय आजीवन समाज सेवा में लगी रही। पूर्व विधायक डाॅ0 हरेन्द्र किशोर सिंह ने कहा कि स्व0 कहा कि स्व0 पाण्डेय आजीवन जनता की सेवा मे लगी रही। उनके द्वारा किए गए कार्यो को हमेशा याद किया जाएगा। उक्त अवसर पर फिल्म अभिनेत्री मोहनी घोष के अलावे पूर्व विधायक डाॅ0 हरेन्द्र किशोर सिंह, कुमार रजनिश, भाजपा अध्यक्ष रविरंजन सिंह मन्टु, आचार्य विश्वनाथ तिवारी, जगदीश मिश्र, बीरबल प्रसाद, मुन्ना पाण्डेय, मदन प्रसाद, विवेक कुमार, मधु कुमारी, गौतम ओझा, अशोक सिंह मुख्य थे।




Recent Comments