सारण :कनेक्शन काटे जाने के बावजूद बिजली जला रहे लोगों पर एफआईआर
इसुआपुर
बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी अभियान के तहत जेई जावेद अंसारी ने अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे चार लोगों पर एफआईआर दर्ज कराई है .साथ ही 20520 रूपए का अर्थदंड भी लगाया गया है . जेई ने बताया कि बिजली बिल जमा नहीं करने पर केरवां गांव के मोखतार राय ,गुनराजपुर गांव के नीरज कुमार राय तथा बलिष्ठ राय का कनेक्शन पिछले महीने काट दिया गया था .बावजूद विभागीय कार्रवाई को ठेंगा दिखाते हुए वे अवैध रूप से बिजली का उपयोग कर रहे थे .वहीं गुनराजपुर गांव के ही मुनीब राय अपने घर से पचास मीटर की दूरी पर अपने दालान में अवैध रूप से टोंका फंसाकर बिजली का उपयोग कर रहे थे .यह अभियान लगातार जारी रहने की बात बताते हुए जेई ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के पास दो हजार रूपए से अधिक बिजली बिल बकाया है और एक सप्ताह के अंदर जमा नहीं करते हैं तो उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा .साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी .छापेमारी दल में दीपक कुमार व संजय कुमार सिंह थे .




Recent Comments