बेतिया – गौनाहा:-गन्ना तौल नही होने के कारण किसानो में रोष सीओ का किया धेराव

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-पश्चिमी चम्पारण गौनाहा प्रखंड अंतर्गत गौनाहा पंचायत के गौनाहा गन्ना तौल केंद्र संख्या आठ पर पिछले दस दिनो से गन्ना तौल नही होने के कारण किसानो में रोष है ।
गन्ना तौल नही होने के कारण किसानो ने अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा का धेराव करते हुऐ एक आवेदन देकर जल्द से जल्द गन्ना तौल कराने का गुहार लगाये है।
किसानो का कहना है कि हमलोग नरकटियागंज सुगर मिल्स के रिजर्व क्षेत्र के किसान है, और साल भर के मेहनत का गन्ना काटकर ढुलाई के लिए गन्ना तौल केंद्र आठ पर आज से दस रोज पहले लाये है, जो सुखकर लकड़ी हो गया है लेकिन गन्ना का तौल नही हो पा रहा है।
न्यू स्वदेशी शुगर मिल नरकटियागंज के द्वारा रिजर्व क्षेत्र गौनाहा में किसानो को गन्ना तौल करने के लिए गन्ना तौल केंद्र संख्या आठ स्थापित किया गया है । जहाँ किसानो का गन्ना लौल कर सुगर मिल को सप्लाई किया जाता है । इस तौल केंद्र पर छोटे बडे किसान अपना गन्ना तौल कराने के लिए टायर गाड़ी से गन्ना लेकर प्रतिदिन सौकडो की संख्या मे पहुंच अपना गन्ना तौल कराते हैं । और किसान का गन्ना तौलकर मिल द्वारा की गई व्यवस्था से उक्त गन्ना को लोडकर ट्रक द्वारा शुगर मिल नरकटियागंज पहुंचाई जाती है।
इधर किसान कंचन यादव, जय बहादुर नाथ, वेद प्रकाश चौधरी, नाता नाथ, मधुबन बगिया, मुरारी नाथ, हेमंत नाथ, पलक नाथ, अशोक गौरव, कैलाश यादव आदि का कहना है कि पिछले माह 28 जनवरी से इस केंद्र पर टायर पर गन्ना लोडकर खडे हैं जो इस केंद्र पर कुल 84 टायर गन्ना सूख रहा है ।
मिल के द्वारा मोबाइल पर मैसेज ( चलान ) दिया जाने के बाद छोटे बडे किसान अपनी खडी गन्ने की फसल को काट कर गन्ना तौल केंद्र पर तौल नही होने के कारण सुख रही हैं। हम लोग रोज सुबह गाड़ी तोला जाएगा इस आशा के साथ किसान गन्ना तौल केंद्र पर किसान सुबह में ही पहुंच जाते है और पूरे दिन तौल केंद्र पर गन्ना तौल होने के इंतजार कर वापस बेरंग घर लौट जाते हैं । लेकिन किसानो का गन्ना दस दिनों से तौल केंद्र पर तौल नही हो रहा है और सुख कर वजन कम हो रहा है।
यह क्षेत्र नरकटियागंज शुगर मिल का रिजर्व क्षेत्र है। किसानो का आरोप है कि यहां से गन्ना नहीं लिया जा रहा है और फ्री क्षेत्र का गन्ने की ढुलाई कर हमसे धोखा कर हमारे साथ नाइंसाफी किया जा रहा है। किसानो का कहना है कि मिल के द्वारा दोहरी निती मे उलझा कर रिजर्व क्षेत्र का बहाना कर किसान का सोषण किया जा रहा है। खासकर छोटे किसानों के गन्ने को ना दूसरे मिलों में जाने दिया जा रहा है और ना ही लिया जा रहा है । यह हम लोगों के साथ अन्याय नहीं तो और क्या है।
इधर मिल कर्मचारी कृष्ण कुमार मिश्र का कहना है कि ठेकेदार के द्वारा लोडिंग बंद कर दिया गया था । इधर दूसरे ठेकेदार की व्यवस्था हो गई है । जल्द ही लोडिंग प्रारंभ कर दी जाएगी।सीओ प्रदीप कुमार सिन्हा ने दुरभाष से फोन कर मिल अधिकारी से बात कर गन्ना तौल कर लोडिंग का आश्वासन दिये। और आगे बताये कि जल्द से जल्द गन्ना तौल कर किसानो को हो रही परेशानीयो से निजात दिलाया जायेगा ।




Recent Comments