छपरा । गंडक नदी के जलस्तर में वृद्धि एवं गोपालगंज में तटबंध के टुटने से वर्तमान में सारण जिला के पानापुर, तरैया, परसा एवं मकेर प्रखंड के कुल 12 पंचायतों के 31 गाँव प्रभावित हुए हैं। इसमें पानापुर और तरैया के चार-चार पंचायत तथा परसा और मकेर के दो-दो पंचायत शामिल हैं। जिला प्रशासन के द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में आमजन की सुविधा के लिए 40 नावों का परिचालन किया जा रहा है एवं 11 सामुदायिक रसोई संचालित करायी गयी है जिसमें लगभग 3800 की संख्या में लोगों को भोजन दिया जा रहा है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निचले क्षेत्र में आवागमन की सुविधा के दृष्टिगत पानापुर में 8, तरैया में 10 एवं मकेर में 12 एवं परसा में 10 कुल-40 नावों का परिचालन किया जा रहा है। पानापुर और तरैया में चार-चार एवं मकेर में तीन, कुल-11 सामुदायिक रसोई आरंभ की गयी है।जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के द्वारा बताया गया है कि वर्तमान में नदी पर बने सभी 13 तटबंध सुरक्षित हैं जिसकी चौकसी रखी जा रही है। सभी अंचल अधिकारी एवं जल संसाधन विभाग के अभियंताओं को सतत भ्रमणशील रहते हुए संवेदनषील स्थलों के संबंध में प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।गंडक नदी का जल स्तर अभी खतरे के निशान के पास है। गंगा नदी का जल स्तर 1.40 मीटर नीचे तथा छपरा में घाघरा नदी का जल स्तर खतरे के निषान से 4 मीटर नीचे है। जल संसाधन विभाग द्वारा प्रतिवेदित है कि पिछले दिनों वाल्मिकी नगर बराज से दिनांक-15.07.2020 को 3 लाख 40 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। पुनः दिनांक-21.07.2020 को लगभग 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है जिससे लगभग जलस्तर में 81से0मी0 की वृद्धि हुई है। विभाग की चेतावनी के आलोक में सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने एवं सतत् भ्रमणशील रहने तथा निचले इलाकों में माईकींग कराने का निर्देश दिया गया है।सारण जिलान्तर्गत जून में औसत वर्षापात 133.5 मी0मी0 के विरूद्ध 307.57 मी0मी0 दर्ज की गयी है। वहीं जुलाई के औसत 318.70 के विरूद्ध दिनांक-24.07.2020 तक 380.23 मी0मी0 दर्ज की गयी है। मई से जुलाई में अभी तक औसत वर्षापात से लगभग 90 प्रतिशत अधिक वर्षापात हो चुकी है।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- बनियापुर: एमडी उच्च विद्यालय कन्हौली में स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
- पानापुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्प्रिट के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा फरार
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मढ़ौरा में भव्य दीपोत्सव: गढ़देवी व शिलानाथ मंदिर परिसर में जले सैकड़ों दीप
- सारण एसएसपी का पानापुर थाना पर औचक निरीक्षण: लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और प्रभावी गश्ती के निर्देश
- छात्रों की समस्याओं के समाधान तक जारी रहेगा अभाविप का अनिश्चितकालीन अनशन
- तरैया बना डायमंड वॉलीबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन, फाइनल में ढोलाही को दी शिकस्त
- सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र: प्रलोभनों से नहीं बिकेंगे शिक्षक, पिता केदारनाथ पांडेय के विकास कार्यों पर भरोसा: ई. आनंद पुष्कर
- मंडल कारा छपरा में बंदियों के लिए विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
- दरियापुर: नारी शक्ति जीविका समिति की वार्षिक आमसभा संपन्न, नई कार्ययोजना पर चर्चा
- 28 सितंबर को राजभवन मार्च: छपरा से एक हजार लोग होंगे शामिल, जन संगठनों की बैठक में बनी रणनीति
- जेपी यूनिवर्सिटी में आइसा का हल्लाबोल: धांधली और अवैध वसूली के खिलाफ मुख्यालय पर विशाल प्रदर्शन
- मढ़ौरा के तेजपुरवा पंचायत भवन में लगा सहयोग शिविर, 47 आवेदन हुए प्राप्त
- मढ़ौरा के चनाना गांव में आपसी विवाद में बुजुर्ग की हत्या का आरोप
- विश्व ओजोन दिवस: पृथ्वी के सुरक्षा कवच की रक्षा का लें संकल्प, पर्यावरण के प्रति जागरूक हों युवा
- पचरौड़ बाजार में धूमधाम से सजी गणेश प्रतिमा, विधायक जनक सिंह ने किया सांस्कृतिक मंच का उद्घाटन
- सारण: तरैया में पानी का मोटर बंद करने गए 7 साल के मासूम की करंट लगने से दर्दनाक मौत, परिवार में कोहराम
- मढ़ौरा: स्नान के दौरान नदी में डूबे व्यक्ति का शव 24 घंटे बाद एसडीआरएफ ने किया बरामद
- पंजाब के पीडब्ल्यूडी मंत्री हरभजन सिंह का पटना में LJP नेताओं ने किया भव्य स्वागत
- 5वीं राज्यस्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा की तैयारियां तेज, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा आगे बढ़ने का बड़ा मंच
- सिंगापुर में गूंजा हिंदी का परचम: भारतीय उच्चायोग के सहयोग से भव्य हिंदी दिवस समारोह संपन्न
- बिहार पुलिस एसोसिएशन की मांग: पुलिस अधिकारियों को मिले हर महीने मोबाइल और इंटरनेट डेटा भत्ता
- बेटी के जन्मदिन पर अनूठी पहल: पिता ने सरकारी स्कूल के बच्चों को भेंट किया वाटर प्यूरिफायर
- अंतर्राष्ट्रीय फलक पर हिंदी- सरहदें लांघकर दुनिया के कोने- कोने में गूंज रही भारत की मातृभाषा
- रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की पिंकी बनी बिहार जूनियर महिला फुटबॉल टीम की कप्तान
- बिहार के नीरज ने रचा इतिहास: अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स से 2.6 करोड़ की स्कॉलरशिप पर शुरू की PhD
Recent Comments