छात्र संघ चुनाव हेतु युवाओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

छपरा
रविवार को युवाओं की सामाजिक टीम फेस ऑफ फ्यूचर इंडिया ने आगामी 19 फरवरी 2018 को जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आयोजित छात्र संघ चुनाव में शत प्रतिशत मतदान एवं लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी हेतु मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई ! रैली का नेतृत्व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आईजी अवार्डी मन्टु कुमार यादव ने किया । रैली राजेंद्र सरोवर से शुरू होकर श्री नंदन पथ नगर पालिका चौक थाना चौक होते हुए पुनः राजेंद्र सरोवर में जाकर संपन्न हुई । रैली में युवाओं ने हाथों में तख्ती लिए हुए थे जिसमें विभिन्न नारे जैसे युवा हो तुम देश की शान जागो उठो करो मतदान युवा छात्रों का यही सपना लोकतांत्रिक हो विश्वविद्यालय अपना,जन जन को जगाना है लोकतंत्र का महत्व समझाना है आदि नारे लिखे हुए थे युवाओं ने सभी छात्र छात्राओं से अपील की वह छात्र संघ चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत लोकतंत्र की स्थापना करें , तभी जाकर हम नव भारत का निर्माण कर पाएंगे इस अवसर पर रंजीत कुमार,प्रिंस कुमार ,सन्नी सुमन, विवेक कुमार ,निधि शर्मा , प्रीति कुमारी, प्रियंका कुमारी ,गुड़िया कुमारी, नीतू कुमारी ,आयुषी कुमारी, मिक्की कुमारी ,संध्या कुमारी ,अमृत भक्त, सौरभ कुमार, सतीश कुमार, पंकज कुमार, विशाल कुमार ,आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई ।