सारण :17बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तीसरी बार धंधेबाज गिरफ्तार ।सरगना को पूलिस की है तलाश ————————————————————-
#बिहार में पूर्णतः शराब बन्दी पूरी तरह से बिफल।————————————————————————-
#पूलिस के लाख कोशिशों के बावजूद हरेक गाँवों में बिकती है शराब ।
———————————————————————–
# देवेन्द्र कुमार सिंह /रसूलपुर
रसूलपुर –
बिहार में पूर्णतः शराब बन्दी पूरी तरह बिफल है।इसका जीता जागता प्रमाण रसूलपुर में देखने को मिलता है।बीती रात्री रसूलपुर थाना पूलिस ने 17 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार धंधेबाज रसूलपुर थाना क्षेत्र के चड़वाँ गाँव निवासी दुर्गा प्रसाद बताया जाता है जो शराब के धंधे मे शराब बन्दी के बाद हीं संलिप्त हो गया। थाना संजय कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार धंधेबाज तीसरी बार शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।संशोधित उत्पाद अधिनियम के तहत उक्त धंधेबाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।छोटे छोटे शराब के धंधेबाजों को शराब की आपूर्ति कराने वाले सरगना को पूलिस की तलाश है जल्द हीं वे भी पूलिस की गिरफ्त में होंगे।बतातें चला कि बिहार में शराब बन्दी के बाद रसूलपुर थाना पूलिस ने अबतक थाना क्षेत्र के विभीन्न गाँवों से अंग्रेजी शराब के साथ दो दर्जन शराब के धंधेबाजों को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है परन्तु पूलिस की माने तो अबतक सिर्फ छोटे शराब के धंधेबाज हीं पूलिस के हत्थे चढ़ पाए हैं ।शराब के धंधे में संलिप्त मुख्य सरगना की पूलिस को तलाश है।




Recent Comments