बुलन्दशहर में गौहत्या से बड़ा तनाव, पूरा थाना सस्पेंड
अदीब सैफी
बुलंदशहर 30 मार्च । अरनिया थाना क्षेत्र के ग्राम लखनवाड़ा और भोगपुर के बीच नहर के किनारे 6 गायों की निर्मम हत्या के अवशेष मिलने से हिन्दू संगठनों और हजारों ग्रामीणों का भारी हंगामा, एसएसपी सोनिया सिंह, एसडीएम राहुल यादव, एसपी खुर्जा जगदीश शर्मा व सीओ खुर्जा चन्द्रधर गौड़ सहित कई थानों की फ़ोर्स व पीएसी घटनस्थल पर तैनात, पुलिस अधिकारियों से तीखी नोंकझोंक के बाद अरनिया थानाध्यक्ष सहित पूरा थाना सस्पेंड कर दिया गया है। ओर मुकदमा दर्ज कर आसपास के संदिग्ध गौतस्करों व कसाइयों की गिरफ्तारियाँ शुरू की।