सारण :अज्ञात युवती की शव मिलने से सनसन्नी
#न्यूज़ इनपुट -अभय सिंह /बनियापुर

बनियापुर (सारण)
थाना क्षेत्र के कमता भीठ्ठी मुख्य सड़क कमता बजार के नजदीक रविवार को पुलिस द्वारा 20 वर्षीय एक युवती का शव बरामद किया गया है। जिस युवती को गला दबा कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। घटना कि जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दी है। जिस युवती के शव का शिनाख्त अभी नहीं हो सका है।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बीती रात अज्ञत के द्वारा उक्त स्थान पर सड़क किनारे एक झाडी में युवती का हत्या कर फेंक दिया गया था। जिसको कुछ ग्रामीणों द्वारा सुबह देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जिस पर पुलिस पहुंच कर शव को बरामद कर लिया। जिस युवती के गर्दन पर रस्सी का निशान मौजूद था। जिस पर पुलिस को आशंका है कि युवती का हत्या गला दबा कर किया गया है। युवती के शव बरामद के बाद पुलिस शव के शिनाख्त में लगी हुई है। लेकिन समाचार प्रेषण तक शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है। जिसके बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया गया है। जिस घटना में युवती के शव का शिनाख्त नहीं होने से पुलिस को अभी घटना की पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी है। जिसके संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव शिनाख्त के बाद ही विशेष जानकारी हो सकती है।