सारण :अश्लील गीतों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर कवियों व गायको का हुआ बैठक
#सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया:05मार्च 2018 :
बाजार स्थित गंगा रिकॉडिंग स्टूडियो के परिसर में समाज मे बज रहे अश्लील गीतों पर प्रतिबंध लगाने को लेकर भोजपुरी कवियों एवम गायको की एक बैठक कवि शुभ नरायन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को किया गया। जिसमें दूरदर्शन गायक अणुलाल ,एलबम गायक कुमार सतेन्द्र ,रमिता रानी ,पंकज सिंह ,जीतू ज्वाला ,मियूजिक डारेक्टर प्रेम शर्मा ,बबलू सिंह ,मौलाना होदा साहब ,प्रो. कुमार बसन्त ,प्रो. ज्वाला प्रसाद ,शिक्षक मुक्तिनाथ सिंह,रामनाथ राम,उपमुखिया विजय कुमार सिंह,महेश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भोजपुरी भाषा देश मे ही नही विदेश में भी गूंजता हैं।भोजपुरी गीत में हरहाल में अश्लीलता पर प्रतिबंध लगे। साथ ही एक आवेदन पत्र तैयार कर शिक्षाविदो एवम विधायलयो के शिक्षको तथा अभिभावकों से हताक्षर करा कर सारण डीएम व एसपी को दिया जायेगा।जिसमे अश्लील गीत पर प्रतिबंध लगाने की मांग किया जायेगा। मंच का संचालन गायक कुमार सत्येन्द्र ने किया।धन्यबाद ज्ञापन अशोक लाल ने किया।