रेड क्रॉस सोसाइटी ने प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित

छपरा : भारतीय पुलिस सेवा के तेज तर्रार, ईमानदार अधिकारी और सारण से भोजपुर स्थानांतरित पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय को बुधवार को भावभीनी विदाई दी गयी। इस मौके पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सारण जिला इकाई की ओर से उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर उनके कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यकाल की सराहना की गई। सामाजिक गतिविधियों में उनके योगदान तथा युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा। रेड क्रॉस सोसाइटी सारण की सचिव जीनत जरीना मसीह ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री राय रेड क्रॉस सोसाइटी के सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर सफल बनाने में हमेशा अपना महत्वपूर्ण योगदान किए हैं, जिससे सोसाइटी की गतिविधियों को बढ़ावा मिला है और एक नई पहचान मिली है। साथ ही उन्होंने युवाओं को सामाजिक तथा रचनात्मक कार्यों के लिए हमेशा प्रोत्साहित करते रहे, जिससे शहर के युवाओं में नए जोश व उत्साह हमेशा बनी रही।युवा इकाई के जिला सचिव अमन राज को बताया कि पुलिस और युवाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा है इससे न केवल जनता का विश्वास पुलिस के प्रति बढ़ा, बल्कि अपराध तथा अपराधियों पर नियंत्रण करने में वाह हमेशा सफल रहे। इस मौके पर रेड क्रॉस युवा सदस्य आलोक राज, अमन सिंह तथा अन्य सदस्य मौजूद थे।