सारण के पहले “पैड बैंक” की स्वस्थ बिटिया -सशक्त बिटिया अभियान के तहत जल्द होगी शुरुआत

दैनिक खोज खबर डेस्क, छपरा
सोशल सर्विस एक्सप्रेस की महिला इकाई “एंजल द हेल्पिंग हैण्ड्स” की कोर कमिटी की अहम बैठक शहर के जायका में आयोजित की गई। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्षा अर्चना किशोर द्वारा की गई। बैठक की शुरुआत में पुलवामा में मारे गए शहीदों के लिए मौन रखा गया। विदित हो कि संस्था ने “स्वस्थ बिटिया -सशक्त बिटिया” अभियान के माध्यम से कई बार किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल असन्तुलन पर जागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन किया है ।
संस्था ने विभिन्न ऐसे गांव जहाँ ऐसे कार्यक्रमों की जरूरत है चिन्हित किया है। संस्था ने तय किया है कि कई गाँव ऐसे है जहाँ जागरूकता के साथ-साथ सेनेटरी पैड की जरूरत है संस्था के सदस्य ऐसे गाँव मे सेनेटरी पैड का वितरण करेगी। वितरण केंद्र के रूप में बहुत जल्द “पैड बैंक ” की शुरुआत की जायेगी । सोशल सर्विस एक्सप्रेस के सचिव नवीन द्वारा बैंक की रूपरेखा का निर्धारण कर लिया गया है । पैड बैंक द्वारा नियमित रूप से सेनेटरी पैड का वितरण मुफ्त किया जायेगा । स्वस्थ बिटिया-सशक्त बिटिया अभियान के तहत किशोरावस्था में होने वाले हार्मोनल असन्तुलन के कारण कई समस्याये उत्पन्न होती है जिसके समाधान के लिए शहर के महिला रोग विशेषज्ञा द्वारा सलाह दी जाती है । विगत कार्यक्रमो में शहर की महिलारोग विशेषज्ञा डॉ किरण ओझा, डॉ प्रियंका शाही के साथ कई कार्यक्रमो का सफल आयोजन किया जा चुका है। संस्था का प्रयास है ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सही जानकारी उपलब्ध किया जाये जिससे जरूरतमंद लाभान्वित हो सके।संस्था ने उन सभी महिला चिकित्सकों का धन्यवाद किया जन्होने संस्था के भविष्य के कार्यक्रमो में साथ देने की अनुमति प्रदान कर दी है । बैठक में मुख्य रूप से स्वाति, सोनम, शालिनी, जयश्री, सोशल सर्विस एक्सप्रेस के सचिव नवीन कुमार उपस्थित थे।




Recent Comments