
खुला पोल : आवास योजना में रिश्वत वसूले जाने से नाराज लोगों ने अमनौर में किया प्रदर्शन अमनौर(सारण) : प्रधानमंत्री आवास योजना में रिश्वत वसुली के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर व्यवस्था के खिलाफ प्रदर्शन किया. सोमवार को प्रखंड के धरहारा खुर्द पंचायत में आवास सहायक द्वारा जीयो टैग के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभूकों से पांच – पांच सौ रुपए अवैध वसूली के खिलाफ ग्राम कचहरी के पास सभी पीड़ित गोल बंद हो कर आवास सहायक के खिलाफ मुखर होकर विरोध प्रदर्शन किया. विरोध प्रदर्शन कर रहे उर्मिला देवी, रिंकू देवी, चन्द्रावती देवी, संध्या देवी, नैना देवी, माया देवी, सलेहरी देवी, सुनीता देवी, आशा देवी, श्याम बाबू साह, अशोक राय, लाल बदन महतो, शिवपुजन राय आदि दर्जनों लाभूकों ने आवास सहायक सुजीत कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एसीसी डाटा में नाम होने के बावजूद जीयो टैग के नाम पर प्रति लाभूकों से पांच – पांच सौ रुपए अवैध वसूली की जा रही है. वहीं जिनसे रुपये लिए गए हैं उनका भी नाम को जीयो टैग नहीं किया गया है. वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बसंत सिंह मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया. तथा उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए वरिये पदाधिकारियों से शिकायत करने का आश्वासन दिया. इधर आवास सहायक सुजीत कुमार ने बताया कि लाभूकों का आरोप गलत एंव बेबुनियाद है. मुझे गलत मंशा से आरोप लगाया जा रहा है. वहीं इस संबंध में अमनौर बीडीओ विभु विवेक से पुछे जाने पर बताया कि ऐसी कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं आया है. पीड़ित द्वारा शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जायेगी.




Recent Comments