दो बाइक की सीधी टक्कर में दो लोग घायल,एक की हालत गंभीर

महनार वैशाली।घटना महनार अनुमंडल क्षेत्र के देसरी थाना के सुल्तानपुर बजरंग बली चौक की है जंहा बाइक की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमे बाइक सवार महनार हसनपुर निवासी आनंद मिश्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर रेफेर किया गया टक्कर इतनी जोड़दार था की घायल आनंद मिश्रा का बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।प्रयत्क्षदर्शियों ने बताया की हसनपुर के आनंद अपनी बाइक से हाजीपुर की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बाइक से जोड़दार सीधी टक्कर हो गया जिसमे दो लोग घायल हो गए।गंभीर आनंद मिश्रा को लोगो ने किसी सवारी गाड़ी से महनार हॉस्पिटल पहुँचाया जंहा इलाज के बाद हाजीपुर भेजा गया बताया गया की आनंद को बाइक पे हेलमेट नही पहनने के कारण सर में गभीर चोट लगी है और उसका दोनों जबरा भी टूट गया है।है वही दूसरा घायल का इलाज किसी निजी क्लीनिक में किया जा रहा है