करेंट से घायल युवक के मौत के बाद शव को सड़क पर रख लोगो ने किया सड़क जाम

महनार (वैशाली):16 फरवरी- महनार थाना के लावापुर निवासी पंकज कुमार की करेंट लगने से हुई मौत से आक्रोशित परिजनों एवम् स्थानीय लोगो ने पंकज के शव को लावापुर चौक पर रख महनार -मोहिउद्दीननगर मार्ग को घंटो अवरुद्ध किया। आक्रोशित लोगो ने सड़क पर टायर जलाकर प्रशासन के विरुद्ध नारेवाजी भी की। सड़क जाम को लेकर इंटरमीडिएट की परीक्षार्थियो को परेशानियो का भी सामना करना पड़ा। पंकज का शव जैसे ही पोस्टमॉर्टम के बाद हाजीपुर से उसके घर लावापुर पहुँचा, स्थानीय लोग आक्रोशित हो उठे एवम् पंकज के शव को लावापुर चौक पर रख महनार -मोहिउद्दीननगर को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर महनार थाना की पुलिस एवम् प्रखंड विकास पदाधिकारी महनार डॉ सुदर्शन पहुँचे । काफी समझाने-बुझाने एवम् सरकारी मुआवजे यथाशीघ्र आश्रित को दिलवाने के आश्वासन के बाद लोगो का आक्रोश शांत हुआ और जाम समाप्त हुआ। परिजनों के अनुसार पंकज समस्तीपुर ज़िले के धमौन निवासी धर्मवीर के सुधीर टेंट हाउस के यहाँ स्टाफ के रूप में कार्य करता था। शुक्रवार को वह समस्तीपुर ज़िले के रूनी भुइया में एक समारोह में खजूर के पेड़ पर लौडस्पीकर बाँध रहा था। इसी दौरान खजूर के पेड़ से ऊपर ग्यारह हज़ार वोल्ट का तार था और उसी तार के संपर्क में आने से वह झुलस गया। आनन -फानन में उसे महनार सामुदायिककेंद्र लाया गया, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र द्वारा सिर्फ प्राथमिक ईलाज कर उसे हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हाजीपुर सदर अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया।