सारण के परसा मेंं अटल जी ने 1982 के विधान सभा चुनाव मेंं किया था चुनावी सभा कों सम्बोधित
परसा (सारण)-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई का परसा से भी लगाव रहा है।परसा की धरती पर उनका आगम हुआ था।बर्ष 1982 में विधान सभा चुनाव के क्रम में पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए उन्होंने मंच साझा किया था।1982 में जब विधान सभा का चुनाव था।उस समय भाजपा प्रत्यासी बृजनंदन सिंह के पक्ष में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री ने स्थानीय प्रभु नाथ कॉलेज परिसर में चुनवी सभा को संबोधित कर भाजपा के पक्ष में वोट कर अखंड भारत निर्माण के लिए आह्वान किया था।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे परसा विधान सभा प्रभारी प्रभु कुँअर ने बताया कि चुनावी सभा में पूर्व प्रधानमंत्री ने परसा विधान सभा वासियों से अधिक संख्या में भाजपा में शामिल होने का अपील किया था।पूर्व प्रधानमंत्री के निधन के सूचना मिलते ही कार्यक्रम में शामिल होने वाले कार्यकर्ता तथा जनता के वीच शोक की लहर दौड़ गया।कार्यक्रम में परसा विधान सभा क्षेत्र के अखिलेश सिंह राज बलभ सिंह राठौर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुआ था।जो आज एक यादगार के रूप में लोग याद कर रहे है।परसा में सभी क्षेत्रो में चुनावी सभा को याद किया जा रहा है।