विवाहिता की दहेज खातिर हत्या, अधजला शव रोड पर रख पुलिस के खिलाफ किया नारेबाजी


परसा(सारण):शादी में दहेज़ नही मिलने के आरोप में गुरुवार की रात पति की अनुपथिति में एक नव विवाहित महिला दहेज़ की बली चढ़ गई।दहेज़ की मांग पूरा नही होने की विवाद में ससुराल वाले ने 20 बर्षीय आरती देवी को गला दबाकर हत्या कर दिया गया।

मृतका महिला को एक 8 माह का पुत्र है।मृतक महिला थाना क्षेत्र के नागेंद्र बैठा के पुत्र संजीव कुमार की पत्नी आरती देवी बताई जाती है।साबुत मिटाने को लेकर परिजनों द्वारा शव को घर से दूर झारी में जलाया जा रहा था।तभी किसी ब्यक्ति द्वारा गरखा थाना के मनोहरपुर गाँव निवासी योगेन्द्र बैठा के पुत्र मृतका के भाई दीपक कुमार बैठा को दूरभाष पर बहन की हत्या का सूचना मिला।आनन् फानन में घर पहुँच देखा तो शव गायब था शव को खोजने के क्रम में झारी में जलाते हुआ देख अधजली शव को बरामद किया गया।घटना से आक्रोशित परिजनों ने अधजल शव को सोनहो चौक पर रख जाम कर दिया गया।और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी किया गया।सड़क जाम की सूचना पर मकेर तथा भेल्दी गरखा के जिला पार्षद मनोरमा कुमारी पहुँच आक्रोशित परिजनों को समझने की कोशिश किया।लेकिन परिजन मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।
भाई को राखी बांधने जाने को कि थी भाई से वादा
मृकता के भाई दीपक कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात्री में दूरभाष पर बहन से बात हुई थी बहन ने रक्षा बंधन में घर आने की बात बोली थी।लेकिन परिजनों ने राखी बंधने की पूर्व ही गला दबाकर हत्या कर दिया।बहन और भाई की राखी की त्यौहार सपना में बदल गई।
हत्या को लेकर सात लोगो पर दर्ज कराइ गई प्राथमिकी
दहेज़ की मांग को पूरा नही करने पर परिजनों द्वारा नवविवाहिता की हत्या के आरोप में ससुर नागेन्द्र बैठा समेत सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया।