अंतिम दिन 11 पैक्स अध्यक्ष के अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
जमुई(संजीव कुमार सिंह):
जमुई प्रखंड में पैक्स चुनाव का नॉमिनेशन अंतिम दिन रहने के कारण प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष और कार्यकारिणी के नामांकन के लिए काफी भीड़ देखी गई। अध्यक्ष पद के लिए 11 लोगों ने नामांकन किया। 
प्रखंड परिसर में सवेरे से ही लोगों की भीड़ लगी रही। रंग गुलाल फूल मालाएं और जय जयकार भी दिन भर लगती रही। ठेकुआ पंचायत से पाबो देवी, ढूंढो नर्मदा पंचायत से धीरज कुमार सिंह, भूषण सिंह, शंभू सिंह, इनपे विजय कुमार यादव, मझवे पंचायत से ब्रह्मदेव महतो, अमरथ पंचायत जलेश्वर महतो, संजय यादव अरसार पंचायत से मोहम्मद शमशाद आलम, गांगो महतो, गंरसंडा पंचायत से नंदलाल सिंह अध्यक्ष पद से नामांकन किया है। अंतिम दिन 11 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया । जमुई प्रखंड में तीन दिनों में यानी 26, 27 व 28 नवम्बर में कुल 35 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किए हैं। प्रखंड कार्यालय में दिनभर गुलाल और जयकारे लगते रहे।




Recent Comments